देश

ADG Varanasi बृजभूषण शर्मा बाथरूम में गिरकर हुए घायल, अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

एडीजी वाराणसी ब्रज भूषण शर्मा बुधवार की सुबह अपने बाथरूम में गिरने से घायल हो गए। चोटिल होने के बाद उनको आनन फानन में विभागीय कर्मचारी लेकर अस्‍पताल पहुंचे। उनके सिर में भी चोट लगी है जबकि बाएं पैर में हेयर लाइन फ्रैक्चर की सूचना चिकित्‍सकों की ओर से दी गई है। वहीं हादसे की जानकारी होने के बाद अन्‍य विभागीय अधिकारी भी उनको देखने अस्‍पताल पहुंचे।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

विभागीय कर्मचारियों के अनुसार सुबह एडीजी जोन बृज भूषण शर्मा बाथरूम में फिसलकर चोटिल हो गए थे। दर्द अधिक होने पर कर्मचारियों ने उनको अस्‍पताल में भर्ती कराया। जहांं पर उनके सिर और पैर में चोट लगने पर जांच की गई तो पैर में मामूली फ्रैक्‍चर की जानकारी सामने आई। इसके बाद उनको बीएचू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चिकित्‍सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। वहीं पैर में फ्रैक्‍चर होने की वजह से चिकित्‍सा शुरू कर दी गई है। कुछ दिनों में वह ठीक हो जाएंगे।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close