देशधर्म

मथुरा के गिरिराज पर्वत की शिला बेचने के मामले में चेन्नई से कंपनी मालिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित गिरिराज पर्वत की शिलाएं ऑनलाइन बेचने के आरोप में ई-कॉमर्स कंपनी के मालिक को पुलिस चेन्नई से गिरफ्तार कर यहां ले आई है। शिलाओं की बिक्री का ऑनलाइन विज्ञापन देखने के बाद कई लोगों ने थाना गोवर्धन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार हाल ही में फेसबुक पर चेन्नई की कंपनी लक्ष्मी डिवाइन और आर्टिकल स्टोर्स ने गिरिराज की शिला बेचने का विज्ञापन पोस्ट किया था। विज्ञापन में नेचुरल गिरि गोवर्धन शिला, गोवर्धन स्टोन, गिरिराज कृष्ण शिला लिखा हुआ था।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

इस मामले में गोवर्धन निवासी केशव मुखिया ने इण्डिया मार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रजेश अग्रवाल और दिनेश अग्रवाल निवासी सेक्टर 135 नोएडा और एजेंट अंकुर अग्रवाल निवासी मथुरा को नामजद करते हुए सात फरवरी को थाना गोवर्धन में शिकायत दर्ज कराई थी।

एसपी (सिटी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया, 10 फरवरी को इण्डिया मार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के वकीलों ने गोवर्धन थाने पहुंचकर कागजात दिखाए और दलील दी कि दोनों सीईओ का इसमें कोई दोष नहीं है। इसके बाद लक्ष्मी डिवाइन कंपनी के मालिक की तलाश में मथुरा से पुलिस टीम चेन्नई भेजी गई। जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से कंपनी मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया, कंपनी मालिक का नाम वी. प्रेम कुमार है। उसका जनरल स्टोर भी है। मथुरा पुलिस उसे गिरफ्तार कर यहां ले आई है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों की क्या भूमिका है, इस पर भी पुलिस जांच कर रही है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close