सरकारी कर्मचारीयों के लिये खुश खबरी, नये रूप में पुरानी पेंशन बहाल। यूनीफाईड स्कीम के अर्न्तगत कुल 90 लाख कर्मचारी होंगे लाभान्वित।

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारीयों को बडी सौगात प्रदान कर दी है। अटल सरकार में रिटायरमेंट के बाद सरकारी कर्मचारीयों को जो पेंशन मिलती थी उसे खत्म कर दिया था। 2004 से सभी सरकारी कर्मचारी संगठन इस बाद से खासे नाराज थे। पेंशन बहाली की मांग तभी से लगातार की जा रही थी।
सरकारी कर्मचारी संघों के साथ प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने बैठक की थी। उसी के बैठक का यह परिणाम बताया जा रहा है। आज शनिवार को केबिनेट में यह प्रस्ताव पास कर दिया गया है। केन्द्र सरकार में मन्त्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि बेसिक पे के बारह माह का लगभग 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में मिलेगा। इससे करीब केन्द्र व प्रदेश सरकारो के 90 लाख कर्मचारी लाभान्वित होगे। केन्द्र सरकार में नौकरी करने वाले करीब 25 लाख सरकारी कर्मचारी इसमें शामिल है।
राजनेतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि मोदी सरकार ने विपक्ष की एक ओर मांग को मानते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को नये क्लेवर में पेश कर दिया गया है।
बहरहाल सरकारी कर्मचारीयों के लिये यह एक अच्छी खबर है। सभी सरकारी कर्मचारी संगठनों की यह मांग थी कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाय। इस बात को लेकर तमाम संगठन आन्दोलन करते रहे है।
सरकार ने इसका मानक बेसिक पे के आधार पर तय किया है।ं जिसमें सरकार की ओर से 38 फीसदी का भाग दिया जायेगा।










